Tuesday , July 8 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / कोर्ट में हत्या: पति-पत्नी के विवाद में AIG ससुर ने IRS दामाद को मारी गोली

कोर्ट में हत्या: पति-पत्नी के विवाद में AIG ससुर ने IRS दामाद को मारी गोली

चंडीगढ़। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स में फायरिगं की घटना सामने आई है। दरअसल मिडिएशन सेंटर में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर सुनवाई हो रही थी। इसी बीच हुए विवाद के दौरान ससुर ने दामाद पर गोलियां बरसा दी। घायल दामाद को अस्पाल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मीडिएशन सेंटर में यह लोग तलाक के मामले में पहुंचे थे। मृतक की पहचान कृषि विभाग में आईआरएस अधिकारी हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत का अपनी पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। इसी मामले में दोनो पक्ष चंडीगढ़ जिला अदालत के मीडिएशन सेंटर पहुंचे थे। जब दोनों तरफ से विवाद हुआ तो पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी, उसी बीच में आरोपी ने अपनी बंदूक से चार से पांच फायर किए। इनमें से दो गोली मृतक को लगी। वहीं एक गोली अंदर कमरे के दरवाजे पर लगी। गोली की आवाज सुनते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वकीलों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही गंभीर हालत में घायल दामाद को सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

जब कोर्ट परिसर में यह हंगामा हुआ तो मौके पर कुछ जज भी पहुंचे थे. इधर अब सेक्टर 36 थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कोर्ट परिसर के अंदर आरोपी किस तरह से हथियार के साथ दाखिल हुआ।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …