Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सौतेली मां ने युवती को खिलाया पारा, हालत नाजुक

सौतेली मां ने युवती को खिलाया पारा, हालत नाजुक

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक सौतेली मां द्वारा युवती को खाने में पारा खिलाकर उसकी हत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने युवती की हालत को नाजुक देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है। जहां से उसे अब दिल्ली भेजा गया है।
घटनाक्रम के अनुसार यहां गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में ईशा कटारिया निवासी प्रीत विहार कॉलोनी ने सूचना दी कि उसकी बहन निम्मी को उनकी सौतेली मां ने खाने में कुछ जहरीला पदार्थ मिला दिया था। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। वहीं अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने युवती को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड में पीड़िता के पेट में पारे  के कण मिले। यह पारा थर्मामीटर में इस्तेमाल होता है।
गौरतलब है कि पीड़िता निम्मी और उसकी दो अन्य बहनें अपनी सौतेली मां के साथ ही रहती हैं। उनकी मां उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रही थी। निम्मी की बहन डीपीएस स्कूल रुड़की में शिक्षिका है। एम्स में पीड़िता की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है। इस मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पीड़िता की मां निर्मला व तीन अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply