Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज 194 लोग मिले पॉजिटिव, एक की मौत

उत्तराखंड : आज 194 लोग मिले पॉजिटिव, एक की मौत

देहरादून। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 194 लोग संक्रमित मिले हैं और एक मरीज की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 237 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। फिलहाल प्रदेश में 2245 एक्टिव केस बचे हैं।
आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले से 73, हरिद्वार जिले से 13, नैनीताल जिले से 28, अल्मोड़ा जिले से 29, बागेश्वर जिले से 3, चमोली जिले से 2, चंपावत जिले से चार, पौड़ी गढ़वाल से दो, पिथौरागढ़ से 14, रुद्रप्रयाग से 1, टिहरी गढ़वाल से 8, उधम सिंह नगर से सात और उत्तरकाशी जिले से 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 7095 लोगों की मौत हो चुकी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply