Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रुड़की: ईंट भट्टे के मालिक की गोली मारकर हत्या

रुड़की: ईंट भट्टे के मालिक की गोली मारकर हत्या

रुड़की। कुमराड़ा गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने ईंट भट्टे के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुफ्फरनगर निवासी अजय मलिक ने 16 साल की लीज पर भट्टे ली थी। जिस व्यक्ति ने अजय को लीज पर भट्टा दिया था, उनके बेटे वापस लेना चाहते थे। अजय के भट्टा वापस देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। फायरिंग में चार गोली लगने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि भट्टा स्वामी की हत्या में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply