Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : आज 31 नए संक्रमित मिले, 27 जुलाई के बाद हुई एक मौत

उत्तराखंड : आज 31 नए संक्रमित मिले, 27 जुलाई के बाद हुई एक मौत

देहरादून। आज सोमवार को उत्तराखंड में 31 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और एक मरीज की मौत हुई है।जबकि 47 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 446 पहुंच गई है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज सोमवार को 21,986 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों अल्मोड़ा, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। जबकि बागेश्वर में दो, चमोली, नैनीताल, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, चंपावत और उत्तरकाशी में तीन-तीन, देहरादून में 11, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में चार-चार मरीज सामने आए हैं। वहीं 12 दिन बाद एक मरीज की मौत हुई है। इससे पहले 27 जुलाई को दो की मौत हुई थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply