Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश : दीवार से जा टकराई बेकाबू कार, हरिद्वार के युवक ने मौके पर दम तोड़ा, दो गंभीर

ऋषिकेश : दीवार से जा टकराई बेकाबू कार, हरिद्वार के युवक ने मौके पर दम तोड़ा, दो गंभीर

ऋषिकेश। यहां एक भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात ऋषिकेश से एक कार हरिद्वार की ओर जा रही थी। तभी पावर हाउस के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सचिन नाम के युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई है। सचिन हरिद्वार का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार घायल आशीष और राहुल को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार में भर्ती कराया

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply