Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / दुखद: कुमाऊं रेजिमेंट के तीन जवान शहीद

दुखद: कुमाऊं रेजिमेंट के तीन जवान शहीद

  • वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा
  • गाड़ी में बैठे थे 6 जवान, तीन घायल

देहरादून। जवानों को ले जा रहा सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, जिसमें कुमाऊं रेजिमेंट के तीन जवानों की मौत हो गई। जानकारी के अनुुसार, यह दर्दनाक हादसा सिक्किम में हुआ है। एक जवान की शिनाख्त बृजेश रौतेला के रूप में हुई है। बुधवार को पूर्वी सिक्किम में सेना के जवानों को ले जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिर गया, जिससे ट्रक सवार तीन जवान शहीद हो गए।

हादसे में तीन अन्य जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई। यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे, जो गंगटोक की तरफ जा रहे थे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply