Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / महंगाई का सामना करने के लिए हो जाएं तैयार

महंगाई का सामना करने के लिए हो जाएं तैयार

  • 10 चीजों के दामों में कर दी गई है
  • वृद्धि रसोई गैस भी करेगी आपकी जेब ढीली
  • एसबीआई के एटीएम से चार से अधिक बार पैसे निकाले तो लगेगा चार्ज

नई दिल्ली। आमजन के लिए महंगाई बोझ तले दबने की खबर आई है। इस महीने देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25.50 रुपये का इजाफा किया है। 19 किलोग्राम के सिलिंडर में 76 रुपये का इजाफा किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 809 रुपये से बढ़कर 834 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 835.50 रुपये से बढ़कर 861 रुपये का हो गया है, मुंबई में यह 809 रुपये से बढ़कर 834 रुपये और चेन्नई में 825 रुपये से बढ़कर 850 रुपये का हो गया है।
आज से भारत में 10 बड़े बदलाव हो गए हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को झटका दिया है। एसबीआई ने एक जुलाई 2021 से नए सर्विस चार्ज लागू किए हैं। एक जुलाई से बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को बैंक के ब्रांच से या फिर एटीएम से मुफ्त में पैसे निकालने की सुविधा सिर्फ चार बार ही मिलेगी। यदि ग्राहक चार बार से ज्यादा निकासी करते हैं, तो बैंक इस पर चार्ज वसूलेगा। ब्रांच चैनल या एटीएम में प्रति कैश निकासी पर 15 रुपये ते साथ जीएसटी वसूला जाएगा। एसबीआई के एटीएम के अलावा, अन्य बैंकों के एटीएम से निकासी पर भी इतना ही चार्ज लागू है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply