Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / उत्तराखंड: तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी यात्रियों में मची चीख-पुकार

उत्तराखंड: तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी यात्रियों में मची चीख-पुकार

चंपावत। दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो की एक बस सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है बस में हादसे के दौरान 26 यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी अनुसार टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सिन्याड़ी के समीप टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो की एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस पलट गई। बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-चिल्लाहट मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि हादसे में यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस यूके07पीए-3201 काफी पुरानी बताई जा रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …