Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: कोर्ट के बाहर युवक को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

उत्तराखंड: कोर्ट के बाहर युवक को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड में आये दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जहां जजी कोर्ट के बाहर नैनीताल रोड पर एक अज्ञात शख्स ने युवक के सिर पर गोली मार दी। जिससे गोली युवक के सिर से आर-पार हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मिलीं जानकारी के अनुसार वैलेजली लॉज के निकट का रहने वाला हनी प्रजापति (26) की जजी कार्यालय के निकट दुकान चलाकर वाहनों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। रविवार शाम दुकान पर ही मैच देखते वक्त दोस्त विशाल सती भी वहां मौजूद था। पुलिस के अनुसार, मोहल्ले का ही एक युवक अचानक वहां आया और हनी से उलझ गया। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और कुछ ही देर बाद उस युवक ने हनी को रिवाल्वर से गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर गया। तभी हमलावर अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया।

घटना के बाद आरोपी सुमित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …