Tuesday , March 31 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर यमुना नदी में गिरा वाहन, एक घायल, दो लापता

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर यमुना नदी में गिरा वाहन, एक घायल, दो लापता

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर चामी-बर्नीगाड़ के बीच बड़ा हादसा हुआ है। एक वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि दो लोग हैं। वाहन में तीन लोग सवार थे, तीनों देहरादून जा रहे थे। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ ने एक घायल को बचा लिया है। जबकि दो की तलाश जारी है। एसडीआरएफ व पुलिस ने घायल को खाई से निकालकर उपचार के लिए नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल वाहन सवार की पहचान सतीश रावत पुत्र रमेश रावत निवासी राजा रोड सेलाकुई देहरादून के रूप में हुई है। वहीं घटनास्थल से लापता चल रहे लोगों की तलाश में सर्च अभियान जारी है। जिसमे संदीप पुंडीर व जितेंद्र ध्यानी निवासी देहरादून लापता हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply