Thursday , June 4 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन, दो युवकों की मौके पर मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन, दो युवकों की मौके पर मौत

अल्मोड़ा। कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग पर ग्राम गधोली के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गधोली (सुंदरपुर के समीप) के पास ट्रैक्टर ट्रॉला (यूके 02-सीए 0073) अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान चत्ते राजी (26 वर्ष) पुत्र गंगा राम निवासी कैलाली, नेपाल तथा उमेश (22 वर्ष) पुत्र रमेश निवासी अजीतपुर जिला रामपुर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

इसके बाद पुलिस ने शवों को एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

About team HNI

Check Also

गंगा दशहरा पर्व: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजे घाट

हरिद्वार। गंगा दशहरा पर आज हरिद्वार हरकी पैड़ी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की …