Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून में जनवरी से खेले जाएंगे विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मैच

देहरादून में जनवरी से खेले जाएंगे विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मैच

देहरादून। बीसीसीआइ के घरेलू सत्र में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के ग्रुप बी के मुकाबले उत्तराखंड में खेले जाएंगे। बीसीसीआइ ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए फिक्चर जारी कर दिया है। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि इसमें ग्रुप बी के लीग मैच कराने का जिम्मा सीएयू को मिला है। लीग मैच नौ जनवरी से 22 जनवरी 2022 के बीच देहरादून में खेले जाएंगे। मुकाबले के लिए तीन जनवरी को सभी टीमें देहरादून पहुंचेगी। जिसके बाद तीन से छह जनवरी तक खिलाड़ी क्वारंटाइन रहेंगे। सात व आठ जनवरी को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे और नौ जनवरी से लीग मैच खेले जाएंगे। विजय मर्चेंट ट्रॉफी के ग्रुप बी के मैच पुडुचेरी, उत्तराखंड, मिजोरम, बिहार और चंडीगढ़ के बीच खेले जाएंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply