Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: मैदान में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ में राहत के आसार, इन जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड: मैदान में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ में राहत के आसार, इन जिलों में बारिश की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पारा तेजी से चढ़ रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सूरज के तेवर तल्ख हैं, जिससे भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। अगले चार-पांच दिनों में मैदानी क्षेत्रों में तपिश और बढ़ने की संभावना है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, जनपदों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है।

मैदानी क्षेत्र में तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। इस तपिश से आने वाले कुछ दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं, दून में आसमान साफ रहने के आसार हैं। देहरादून में 14 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान उछलकर 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply