Saturday , May 4 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / आईपीएल के बीच पृथ्वी शॉ मुसीबत में फंसे, सेल्फी विवाद में मिला नोटिस

आईपीएल के बीच पृथ्वी शॉ मुसीबत में फंसे, सेल्फी विवाद में मिला नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली केपिटल्स के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मैदान पर उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे और मैदान के बाहर विवाद है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। आईपीएल से पहले पृथ्वी शॉ कथित तौर पर सेल्फी नहीं देने के चक्कर में बड़े विवाद में फंस गए थे। इसी के चलते अब उन्हें बॉम्बे कोर्ट से नोटिस मिला है।

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। पृथ्वी शॉ सहित 11 लोगों को बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा नोटिस थमाया गया है अभी हाल ही में पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया आर्टिस्ट सपना गिल के बीच सेल्फी को लेकर मारपीट हुई थी। इसके बाद पृथ्वी शॉ के एक फ्रेंड ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने सपना गिल को उसके अन्य दोस्तों संग गिरफ्तार किया गया था। सपना गिल ने अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के साथ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें पृथ्वी के दोस्त द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को गलत ठहराने का दावा किया गया था। इस याचिका को हाईकोर्ट ने स्वीकारते हुए पृथ्वी शॉ संग 11 लोगों को नोटिस चस्पा किया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट के द्वारा दो पुलिस अधिकारियों को अपनी ड्यूटी सही से न करने के लिए नोटिस भेज दिया है। सपना गिल ने इस याचिका में एफआईआर रद्द करने की मांग भी की थी। इस विवाद के बाद सपना गिल को काफी फेम मिला था. लेकिन पृथ्वी शॉ के करियर पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ा है। वह अपने करियर के अहम मोड़ पर हैं। पृथ्वी आईपीएल में अबतक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अब देखना होगा कि आने वाले मुकाबलों में युवा बैटर कैसा प्रदर्शन करते हैं।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply