Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : कल रविवार से तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी!

उत्तराखंड : कल रविवार से तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी!

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। राजधानी में धुंध छायी रही तो वहीं हरिद्वार सहित अन्य मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में 14 फरवरी से मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार से लगातार तीन दिन तक गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा। 14 से 16 फरवरी तक गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली व कुमाऊं के पिथौरागढ़ व अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व कम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply