Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / 24 घंटे में उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

24 घंटे में उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

देहरादून। बुधवार तड़के राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। सूर्य उदय होने के बाद बारिश रुक गई है और मौसम साफ हो गया है। इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी और टिहरी में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मंगलवार को बारिश से गलोगी धार के पास पहाड़ी से मलबा आने से दो घंटे तक मसूरी-देहरादून बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मार्ग बंद होने पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply