Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / शेयर बाजार हुआ गुलजार

शेयर बाजार हुआ गुलजार

सेंसेक्स पहुंचा 54 हजार के पार

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार रिकार्ड स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 241.91 अंक (0.45 फीसदी) ऊपर 54065.27 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103.10 अंकों (0.64 फीसदी) की बढ़त के साथ 16233.90 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 अंक या 0.73 फीसदी नीचे आया। शुरुआती कारोबार में 1391 शेयरों में तेजी आई, 338 शेयरों में गिरावट आई और 68 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सुधरते मैक्रो इकोनॉमी आंकड़ों से बाजार को समर्थन मिला है। जुलाई 2021 में जीएसटी संग्रह बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कोर सेक्टर का आउटपुट जून में सालाना आधार पर 8.9 फीसदी बढ़ गया। इसके अलावा भारत का निर्यात आंकड़ा भी सालाना आधार पर सुधरा है। इससे अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। विश्लेषकों के अनुसार इस हफ्ते कंपनियों के तिमाही नतीजे और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों पर निर्णय से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। साथ ही वैश्विक रुख और टीकाकरण से भी बाजार प्रभावित होगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply