देहरादून। उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 से 26 जून तक राज्य के जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश होगी। इसके अलावा उधम सिंह नगर ,पौड़ी ,चंपावत और हरिद्वार जिले में भी कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं राज्य में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। मानसून की गति बढ़ रही है। सामान्य तौर पर राज्य में मानसून आने की निर्धारित तिथि 21 से 22 जून है। लेकिन करीब दो सप्ताह पूर्व मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि राज्य में मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह की देरी से पहुंचेगा। अब 28 से 29 जून तक राज्य में मानसून आने का अनुमान जताया गया था।
मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करने के चलते लोगों को संवेदनशील इलाकों में हल्की से मध्यम भूस्खलन होने की संभावना कुछ स्थानों पर नदी के जल स्तर पर वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि छोटी -छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को तथा बस्तियों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए साथ ही उन्होंने बांध प्रबंधन नियंत्रण अधिकारियों को भी आवश्यक एतिहाद उपाय करने की भी हिदायत दी है।