Thursday , July 3 2025
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: अगले दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड: अगले दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों बौछारों का सिलसिला तेज हो गया है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में अब भी ज्यादातर क्षेत्र वर्षा के लिए तरस रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ी जिलों में आज गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

वहीं, राजधानी दून में अगले दो दिन तक बारिश का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीव्र बौछार, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा सकता है। बुधवार देर शाम को चली ठंडी हवाओं के बाद जमकर बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। ऐसे में गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों ने राहत महसूस की। जिससे ताममान में भी गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply