Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : पहाड़ से लेकर मैदान तक भीषण गर्मी का प्रकोप, लू के थपेड़े कर रहे बेहाल

उत्तराखंड : पहाड़ से लेकर मैदान तक भीषण गर्मी का प्रकोप, लू के थपेड़े कर रहे बेहाल

देहरादून। देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। वहीं, भीषण गर्मी और बढ़ते पारे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मैदानी इलाकों में लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। दिनभर खिलने वाली चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े से लोग परेशान हैं। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। आलम ये है कि दो कदम चलते ही राहगीरों के हलक सूख रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी रहेगी। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही कुछ दिनों तक राजधानी दून के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। ​वहीं पंद्रह जून तक गर्मी से बहुत अधिक राहत की उम्मीद नहीं है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply