Thursday , April 25 2024
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन सात जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन सात जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम ने करवट बदली है। जहाँ बुधवार और गुरुवार को केदारनाथ में हिमपात हुआ वहीं, शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि होने के आसार हैं। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

धामों में हुई बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम माइनस आठ डिग्री पहुंच गया है। हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। वहीं गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी का जल और नलों का पानी जमने लगा है। गुरुवार रात को तापमान माइनस छह से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply