Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, रहें सावधान…

उत्तराखंड: इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, रहें सावधान…

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दो तीन दिन से बारिश का दौर जारी है। मौसम का मिजाज बदलने से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज शुक्रवार को भी मौसम सुहना हो गया है जिसके चलते प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम के मिजाज को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने व 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के भी आसार हैं।
देहरादून की बात करें तो आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ बौछार हो सकती है। वहीं, तापमान की बात करें तो आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा। बारिश के वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply