Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : मंगलवार से फिर करवट लेगा मौसम, यूं रहेगा मिजाज

उत्तराखंड : मंगलवार से फिर करवट लेगा मौसम, यूं रहेगा मिजाज

देहरादून। आज रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ बना हुआ। हालांकि मंगलवार से एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और अगले दो से तीन दिन मौसम के तेवर फिर तीखे रहेंगे। इस दौरान पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और मैदानी जिलों में बारिश होने के आसार हैं। आज रविवार को चंबा-धनोल्टी मोटर मार्ग यातायात के लिए तीन दिन बाद खोल दिया गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे अभी भी बंद पड़ा हुआ है। हरिद्वार में धूप तो खिली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल रही। पहाड़ी इलाकों में बर्फ पिघलने से यहां शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में बारिश होने के आसार हैं, जबकि पर्वतीय जिलों में फिर बर्फबारी होने की संभावना है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply