Sunday , May 5 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / स्मृति शेष : इस शख्सियत को बेइंतहा प्यार करती थीं लता, इस वजह से मोहब्बत नहीं चढ़ पाई परवान!

स्मृति शेष : इस शख्सियत को बेइंतहा प्यार करती थीं लता, इस वजह से मोहब्बत नहीं चढ़ पाई परवान!

मुंबई। आज रविवार को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। देश दुनिया से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस महान गायिका को 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी थीं।हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन आज रविवार सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पहली नजर का प्यार थे राज सिंह : लता ने शादी नहीं की थी। अक्सर आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आता होगा कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की? क्या नहीं कभी प्यार नहीं हुआ? इसका जवाब है हां.. उन्हें प्यार हुआ था वो भी डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से।

इस वजह से नहीं हुई शादी : कहते हैं लता मंगेशकर ये प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। शायद इसीलिए लता ने शादी नहीं की। डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। ये महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। कहा जाता है कि राज सिंह ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। राज ने यह वादा मरते दम तक निभाया, लेकिन खुद भी अविवाहित रहे।

घर की जिम्मेदारी ने भी किया मजबूर : लता पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी इसलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। लता की तरह राज सिंह भी जीवन भर अविवाहित रहे। राज सिंह लता से 6 साल बड़े भी थे। राज लता को प्यार से मिट्ठू पुकारते थे। उनकी जेब में हमेशा एक टेप रिकॉर्डर रहता था जिसमें लता के चुनिंदा गाने होते थे।

कई अवॉर्ड से सम्मानित : लता ने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। केवल हिंदी भाषा में 20,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 2001 में लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply