Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून समेत इन चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी…

देहरादून समेत इन चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी…

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विज्ञान केंद्र की और से देहरादून,बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं- कहीं बारिश और गर्जना का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलाव टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

इससे बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में हो रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिल सकती है। बारिश न होने से मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को खूब सता रही है। उधर, शुक्रवार को दून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 34.5 डिग्री, पंतनगर में 32, मुक्तेश्वर में 19.5 और नई टिहरी में 25.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply