उत्तराखण्डऊधमसिंह नगरचर्चा मेंदेहरादूनराज्यहरिद्वार

उत्तराखंड: पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मार्ग और…!

देहरादून। पश्चिमी विक्षोभ के मार्ग बदलने के चलते फिलहाल दो-तीन दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर के मैदानी इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।
आज सोमवार को राजधानी देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि बाद में धूप खिल आई। ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी और हरिद्वार में भी आज सुबह कोहरा छाया रहा। अन्य इलाकों में धूप खिली हुई है। मौसम केंद्र के अनुसार देहरादून में धूप खिली रहने की संभावना है। सुबह व रात को हल्का कोहरा रह सकता है। पर्वतीय इलाकों में हल्का पाला व मैदानों में घना कोहरा रहने के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहले पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार को उत्तराखंड पहुंचने की संभावना थी। इसके बाद रविवार को संभावना जताई गई, जिससे प्रदेश में बर्फबारी व बारिश के आसार जताए गए थे। लेकिन, अब पश्चिमी विक्षोभ ने मार्ग बदल लिया है। इसलिए कुछ दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

Leave a Reply