Tuesday , July 1 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दो साल से चार जिलों के पुलिस का सिरदर्द बनी महिला गिरफ्तार, 15 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

दो साल से चार जिलों के पुलिस का सिरदर्द बनी महिला गिरफ्तार, 15 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने देहरादून सहित चमोली, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देने वाली आरोपित महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान मोनिका कपूर पत्नी सन्दीप कपूर निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। महिला के खिलाफ बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के अलग-अलग थानों में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गैंगस्टर का मुकदमा भी चल रहा है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया महिला जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी परपज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड नामक कंपनी की निदेशक थी। कंपनी का मुख्यालय राठी बिल्डिंग दिल्ली में था। महिला ने अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर कंपनी बनाई थी। आरोपी महिला ने अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर कंपनी बनाई और वर्ष 2015 से उत्तराखंड राज्य के अलग.अलग जिलों के विभिन्न तहसीलों में शिक्षित बेरोजगार युवकों को कंपनी में कंपनी का प्रचार करने व अन्य युवकों को जोड़ने व उनसे निवेश करने के लिए प्रेरित किया। महिला ने कई लोगों से खाते खुलवाए और उसमें करोड़ों की धनराशि जमा करवाई थी। इस दौरान उसमें करोड़ों की धनराशि भी जमा करवाई।

पुलिस ने बताया कि जब कम्पनी में व्यक्तियों की काफी धनराशि जमा हो गई और उनकी आरडी का समय पूरा होने को था। इसी बीच महिला 2021 के अन्त में फरार हो गई। महिला ने उत्तरकाशी में लगभग 16 करोड़, टिहरी में लगभग डेढ़ करोड़, देहरादून में करीब 13 करोड़ और चमोली में करीब छह करोड़ की धोखाधड़ी की थी। बता दें कि कंपनी के कपिल देव राठी, पकंज गंभीर और अनिल रावत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply