Wednesday , January 28 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / चारधाम यात्रा : भूस्खलन से धंसा यमुनोत्री हाईवे, फंसे 4000 से अधिक तीर्थयात्री

चारधाम यात्रा : भूस्खलन से धंसा यमुनोत्री हाईवे, फंसे 4000 से अधिक तीर्थयात्री

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में मॉनसून ने अभी दस्तक भी नहीं दी, लेकिन बारिश ने चारधाम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। यमुनोत्री धाम से 25 किमी पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया। जिस कारण अलग-अलग जगहों पर 4000 से ज्यादा तीर्थयात्री फंस गए हैं। यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही जोखिभरी हो गई है। अभी तक आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है।
इस वजह से बसों से जानकीचट्टी की तरफ से बड़कोट जाने वाले करीब 1000 से ज्यादा यात्री फंस गए हैं। वहीं बड़कोट से जानकीचट्टी जाने वाले लगभग 3000 तीर्थयात्री बड़कोट और स्यानाचट्टी के बीच फंस गए हैं। यमुनोत्री की तरफ फंसे छोटे वाहनों को एक एक कर के पास करवाया जा रहा है। वहीं, खरादी और बड़कोट के बीच वाहनों की कतारें लगने लगी हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि राणाचट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की टीम हाईवे सुचारु करने में जुटी है। कोशिश है कि पहाड़ी को काटकर सड़क को चौड़ा किया जाए, लेकिन सड़क के ऊपरी हिस्से में चट्टाने होने का कारण इसमें अधिक समय लग रहा है। इसलिए बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए आज शाम तक रास्ता तैयार होने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक, रानाचट्टी से जानकीचट्टी के बीच बड़कोट लौटने वाली 24 बड़ी बसें और 17 मिनी बसें फंसी हैं। इन्हें जानकीचट्टी, खरसाली, फूलचट्टी, कृष्णाचट्टी, हनुमानचट्टी पड़ाव पर रोका गया है।

About team HNI

Check Also

आरटीआई में खुलासा, हरियाणा में बंट रही उत्तराखंड की सांसद निधि

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी ग्रामीण पानी और बुनियादी सुविधाओं के लिए …

Leave a Reply