Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तरकाशी : गुलदार ने युवक को बनाया निवाला, परिवार हुआ अनाथ

उत्तरकाशी : गुलदार ने युवक को बनाया निवाला, परिवार हुआ अनाथ

उत्तरकाशी। आज रविवार सुबह ब्रह्मखाल- मांड्यासारी मोटर मार्ग पर सड़क किनारे स्थानीय निवासियों ने एक शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस चौकी को दी गई। मृतक के गले को बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है उक्त व्यक्ति की मौत गुलदार के हमले से हुई है। शव की पहचान पैंथर गांव निवासी 35 वर्षीय मगन के रूप में हुई है।चौकी प्रभारी शेखर नौटियाल ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा किया जा रहा है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी धरासू रेंज एनएस रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति मजदूरी का काम करता था जो शनिवार देर शाम मजदूरी करने के बाद ब्रह्मखाल से अपने गांव पैंथर के लिए चला था। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला किया होगा। ग्रामीण आलेंद्र ने बताया कि इस घटना से क्षेत्र में गुलदार के डर का माहौल बन गया है। आए दिन स्कूली बच्चे इस रास्ते आते जाते हैं। वहीं पैंथर की क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंती रावत ने बताया कि मगन के परिवार में वही कमाने वाला था जो मजदूरी कर के अपना परिवार पाल रहा था। मगन के तीन बच्चे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंती रावत ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मद्दद देने की मांग की है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply