Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / यमुनोत्री हाईवे के पास खाई में ट्रक गिरने से दो की मौत, चार घायल, अन्य लापता

यमुनोत्री हाईवे के पास खाई में ट्रक गिरने से दो की मौत, चार घायल, अन्य लापता

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे के पास डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक खाई में गिर गया। वाहन में लगभग 11 लोग सवार बताए गए हैं। हादसे में घायल चार लोगों को 108 सेवा से सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया है। अन्य लोग लापता है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। खाई से एक शव निकाला जा चुका है। जबकि दूसरा शव ट्रक के नीचे दब है। जिससे निकाला जा रहा। डामटा पुलिस मौके पर हैं। बडकोट एसडीआरएफ एवं नैनबाग व नौगांव से 108 सेवा को मौके के लिए रवाना किया गया है। अन्य लोग लापता हैं। खोज एवं बचाव कार्य जारी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply