उत्तरकाशी। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ के कुमराडा गांव के मुंडारा नामे तोक में भारी वर्षा के चलते एक मकान जमींदोज हो गया है। जिसमें एक महिला की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर आपदा प्रबंधन की टीम रवाना हो गई है। मृतक महिला का नाम भट्टू देवी (60) पत्नी जुरूलाल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मकान एक मंजिला का था जो की पत्थर से बना था। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मलबे में दबने से एक महिला की मौत हुई है। शव को मलबे से निकाला जा रहा है। महिला के परिजनों को सरकारी मानकों के अनुसार प्रतिकर (मुआवजा) दिया जाएगा।
इसके अलावा लगातार हो रही भारी बरसात के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्वारीगाड हेल्गूगाड के पास मार्ग बाधित है। साथ ही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तथा कोर्ट के पास मार्ग बाधित है।
Hindi News India