Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हर क्षेत्र में श्रेष्ठ बनेगा उत्तराखंड : धामी

हर क्षेत्र में श्रेष्ठ बनेगा उत्तराखंड : धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पाञ्चजन्य मीडिया कॉन्क्लेव में किया प्रतिभाग

दिल्ली/देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के चाणक्यपुरी में आयोजित पाञ्चजन्य मीडिया कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया। कॉन्क्लेव में धामी ने राज्य के विभिन्न राजनीतिक एवं सामरिक संबंधी विषयों पर संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में उत्तराखंड हर क्षेत्र में श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो।

उत्तराखण्ड में लॉ एंड ऑर्डर सम्बंधी चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों पर राज्य पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है, अपराधियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है।उन्होंने कहा कि दूसरी बार मुख्य सेवक की शपथ ग्रहण के बाद पुलिस द्वारा एक स्पेशल ड्राइव चलाई गई।जिसके अंतर्गत उत्तराखंड में लोगों का री-वेरिफिकेशन किया जा रहा है। हम धर्मांतरण के कानून को और अधिक सख्त करने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। यह अध्यात्म, धर्म और संस्कृति का केंद्र है। यहां औसतन हर परिवार में एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए समर्पित है। उत्तराखंड में एक समान कानून लागू हेतु ड्राफ्ट तैयार करने के लिए हम एक कमेटी गठित करने वाले हैं। हम चाहते हैं कि अन्य राज्य भी अपने-अपने राज्यों में कॉमन सिविल कोड लागू करें।भू कानून संबंधी सवालों पर जवाब देते हुए धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने इसके लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है। जल्दी हम राज्य हित में इस पर कानून लाया जाएगा। उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में बहुत भिन्न है। राज्य का अधिकतम क्षेत्र पर्वतीय है। इसलिये सरकार का प्रयास है कि राज्य में उद्योगों के विस्तार और रोजगार का भी ध्यान रखा जाए।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply