Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मद्महेश्वर व तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय

मद्महेश्वर व तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय

  • 24 और 17 मई से भक्त कर सकेंगे दर्शन

देहरादून। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट 24 मई एवं तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट 17 मई को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। बैसाखी के पावन पर्व पर सुबह 8 बजे से पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के आधार पर द्वितीय केदार के कपाट खोलने की तिथि तय की गई।
जबकि मार्कण्डेय मंदिर मक्कूमठ में तृतीय केदार के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय की गई। 17 मई को ही केदारनाथ के कपाट भी खुल रहे हैं। मंदिर के आचार्यगणों व वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट खोलने की तिथि व समय तय कर घोषित किया गया। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां पूरी हो गई थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply