नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। इस चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं को घर से बाहर निकालना चुनाव आयोग के लिए चुनौती बना हुआ है।
तीसरे चरण में 11 राज्यों की 92 सीटों सात मई मतदान होंगे। इस चरण में कुल 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में है, जिसमें से करीब 120 महिलाएं हैं। तीसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला (राजकोट), केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं।
तीसरे चरण में इन राज्यों की इतनी सीटों पर मतदान…
असम की 4 सीटों पर
बिहार की 5 सीटों पर
छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर
दादर नगर हवेली और दमन एवं द्वीप की 2 सीटों पर
गोवा की 2 सीटों पर
गुजरात की 25 सीटों पर
कर्नाटक की 14 सीटों पर
मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर
महाराष्ट्र की 11 सीटों पर
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर
पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर
Hindi News India