Tuesday , March 3 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश संग बिजली का यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश संग बिजली का यलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। सुबह दिन निकलते ही तेज धूप होने के चलते गर्मी बढ़ जाती है। पिछले 4-5 दिनों से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गर्मी परेशान कर रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान में इजाफा हो रहा है।

रविवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली। दोपहर में तपिश बढ़ गई और तेज धूप ने पसीने छुड़ाए। इसके साथ ही दून का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। इसके साथ ही कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा तेजी से बढ़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिससे तापमान में इजाफा हो सकता है। इसके बाद मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेशभर में आंशिक बादल मंडराने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …