पेरिस ओलंपिक 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 चर्चाओं में बना हुआ है। हालांकि अब एक ऐसा मुद्दा सामने आया है जिसने आयोजकों पर सवाल खड़े कर दिए है। पेरिस ओलंपिक के बॉक्सिंग मुकाबले में गुरुवार को तब बड़ा विवाद हो गया जब एक महिला बॉक्सर महज 46 सेकंड़ बाद रोते हुए मुकाबले से हट गई। इटली की एंजेला कारिनी ने ना सिर्फ रोते हुए मुकाबला छोड़ा, बल्कि विरोधी बॉक्सर से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया। दरअसल सामने खेल रही मुक्केबाज के जेंडर को लेकर विवाद है। महिला वर्ग में ट्रांसजेंडर को खिलाने के आरोप हैं।
पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला के सामने उतरा ‘पुरुष’ मुक्केबाज…
पेरिस ओलंपिक 2024 एक अगस्त को महिलाओं की 66 किलोग्राम भारवर्ग बाउंट में इटली की एंजेला कारिनी और अल्जीरिया की इमान खेलीफ (imane khelif vs angela carini) की भिड़ंत होनी थी। लेकिन इस मुकाबले में एंजेला महज 46 सेकेंड में ही मैच से पिछे हट गईं। जिसके चलते इमान खेलीफ ये मुकाबला जीत गए। दोनों के बीच केवल थोड़ी सी ही मुक्केबाजी हुई थी। ओलंपिक में ऐसी घटना आम नहीं है।
एंजेला का हेटगियर दो बार हटा। जिसके बाद उन्होंने मैच से हटने का फैसला किया। बता दें कि ये पूरा विवाद अल्जीरिया के इमाल खेलीफ के लिंग जांच की वजह से हो रहा है। इमान ट्रान्सजेडर है। उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा बढ़ी हुई है। विश्व चैंपियनशिप 2023 में वो लिंग जांच भी पास नहीं कर पाए थे। जिसके बाद वो डिस्क्वालीफाई हो गए थे। ऐसे में ओलपिंक में उनकी मैजूदगी सुर्खियों में बनी हुई है।
‘लिंग जांच’ में हुईं फेल…
मुकाबले के बाद कारिनी ने खेलीफ से हाथ मिलाने से भी मना कर दिया। जिसके बाद रिंग में ही वो रो पड़ी। एमेच्योर मुक्केबाज खेलीफ ने विश्व चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक अपने नाम किया था। बीते साल हुई विश्व चैम्पियनाशिप में उन्हें गोल्ड मेडल के मैच से पहले ही डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। इसका कारण था लिंग जांच में फेल होना। बता दें कि जांच में उनका टेस्टोस्टेरोन लेवल काफी हाई था। ऐसे में ओलंपिक में इमान के मैच खेलने पर सवाल उठ रहे हैं। लोग सवाल कर रहे है कि महिला बॉक्सिंग मैच में पुरूष को क्यों उताया गया है।
#IStandWithAngelaCarini हो रहा ट्रेंड…
सोशल मीडिया पर भी लोग एंजेला के सपोर्ट में आ रहे हैं। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर #IStandWithAngelaCarini ट्रेंड हो रहा है। लोग इसे नियमों को उल्लंघन भी बता रहे हैं।