ढल रही थी उम्र, पति हो रहा था बेकाबू, फिर पत्नी ने दी ये ‘खास दवा’
इसके बाद पार्वती ने उसे एक दवा थी और उसे काफी खास बताया। उसे खिलाने का तरीका भी बताया। इस दवा को खिलाने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ा। पति बेकाबू ही रहा। तब सरस्वती को शक हुआ और उसने पार्वती के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया। तब उसे पता चला कि पास के एक गांव में भी पार्वती ने एक लाख रुपये के गहने ठग लिये हैं।
दरअसल, पार्वती फेरी लगाकर काजू-किसमिस के साथ अन्य ड्राइ फ्रूट्स बेचती थी। उसका सरस्वती के घर आना-जाना लगा रहता था। वह यह भी जानती थी कि दोनों पति-पत्नी आपस में लड़ते रहते हैं और सरस्वती अपने पति पर कंट्रोल करना चाहती थी। ऐसे में उसने उसे ठगने के लिए पूरी योजना बनाई।
यह पूरा मामला कुसमुंडा के विकास नगर कॉलोनी का है। इस संबंध में कुसमुंडा थाने में सरस्वती और एक अन्य महिला ने पार्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने भी मामले की पड़ताल की और पार्वती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
