Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / आज शनिवार को बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से डॉक्टर समेत 8 मरीजों की मौत

आज शनिवार को बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से डॉक्टर समेत 8 मरीजों की मौत

  • बत्रा अस्पताल ने बताया कि आज सुबह 6 बजे से ही जूझ रहे थे ऑक्सीजन के संकट से
  • अस्पताल में भर्ती 307 मरीजों में से ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गये थे 230 मरीज

नई दिल्ली। यहां के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति, बेड और दवाओं की कमी को लेकर हाईकोर्ट में बहस जारी है। इस दौरान बत्रा अस्पताल ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह शनिवार सुबह से ही ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था। उसके पास ऑक्सीजन का पूरा स्टॉक खत्म हो गया था। जिसके चलते 8 मरीजों की जान चली गई, जिसमें उसके एक डॉक्टर भी शामिल हैं। हालांकि बाद में ऑक्सीजन टैंकर पहुंच गया, लेकिन तब तक कई लोगों की मौत हो गई। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अस्पताल को ऑक्सीजन जनरेटर स्थापित करने का सुझाव दिया।
बत्रा अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 6 बजे से ही ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहे थे। अस्पताल में 307 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 230 को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। वहीं दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और उनकी असफलता को देखते हुए कोर्ट आग बबूला हो गया और कहा कि अगर स्थिति आपसे संभल नहीं रही थी तो सेना की मांग करनी चाहिए थी। हाईकोर्ट ने कहा कि इस वक्त हर कोई तनाव में हैं, यहां तक कि हम खुद तनाव में हैं। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply