Saturday , April 25 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी गढ़वाल : यमकेश्वर में कार खाई में गिरी, तीन की मौत

पौड़ी गढ़वाल : यमकेश्वर में कार खाई में गिरी, तीन की मौत

  • देहरादून से बलूनी गांव जाते समय गैंडखाल रोड बिजनी बड़ी बैंड के पास हुए हादसे में एक युवती गंभीर

पौड़ी गढ़वाल। आज सोमवार को यमकेश्वर विकासखंड में गैंडखाल रोड हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।
यमकेश्वर के कानूनगो ने बताया कि एक कार आज सोमवार को देहरादून से बलूनी गांव की ओर जा रही थी वह दोपहर 1:30 बजे के लगभग गैंडखाल रोड पर बिजनी बड़ी बैंड के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई दुर्घटना में 64 वर्षीय चालक ओम प्रकाश, 80 वर्षीया राम रखी पत्नी मथुरा प्रसाद तथा 18 वर्षीया साक्षी पुत्री चंद्रप्रकाश की मृत्यु हो गई। जबकि 21 वर्षीया अंजली गंभीर रूप से घायल है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विनोद जुगरान के अनुसार बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने घायल और मृतकों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply