Saturday , April 13 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नंदप्रयाग : प्राची रावत की राखियों ने लहराया परचम

नंदप्रयाग : प्राची रावत की राखियों ने लहराया परचम

  • नगर पंचायत नंदप्रयाग में उत्कृष्ट राखियों का स्थानीय संसाधनों से बनाने की अनोखी प्रतियोगिता आयोजित

गोपेश्वर से महिपाल गुसाईं।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर पंचायत नंदप्रयाग में एक अनोखी प्रतियोगिता उत्कृष्ट राखियों का स्थानीय संसाधनों से निर्मित करने की आयोजित की गई। इस मौके पर प्राची रावत की राखियों ने प्रथम, कुसम राई ने द्वितीय एवं जुमा देवी की राखियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें सम्मानित किया गया।

नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव की पहल पर स्थानीय संसाधनों से निर्मित राखियों की एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़े उत्साह के साथ स्थानीय महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। आज रविवार को नंदप्रयाग में आयोजित प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेते हुए थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह, चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत ‘गज्जू’, और भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता ऐसे समय में आयोजित की जा रही हैं, जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से ग्रस्त हैं और राज्य में हजारों लोगों बेरोजगार हो गए हैं। पड़ोसी देश चीन से प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए की राखी आयात होती है, ऐसे में इस बाद स्थानीय संसाधनों से राखियां तैयार कर बेरोजगार को रोजगार की राह दिखाऐगा।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि इस आयोजन में नगर पंचायत नंदप्रयाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का योगदान विशेष सराहनीय रहा हैं। इस मौके पर घाट ब्लाक की ब्लाक प्रमुख भारती देवी, बूरा वार्ड की जिपंस नंदिता रावत, नंदप्रयाग के भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंवर सिंह कंडारी, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सरला खंडूड़ी,  पंकज सजवाण, लक्ष्मी जोशी, अनिता डिमरी, नंदी राणा, गणेशी देवी, दीपा देवी, जूला देवी आदि ने विचार व्यक्त किए। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply