Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / ब्रेकिंग न्यूज़: गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए…

ब्रेकिंग न्यूज़: गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए…

  • अमित शाह भी निकले कोरोना पॉजिटिव, अस्‍पताल में भर्ती
  • गृह मंत्री अमित शाह ने शुरुआती लक्षण दिखने पर कराया था टेस्‍ट
  • संपर्क में आए लोगों से अपील, जल्‍द से जल्‍द कराएं अपना टेस्‍ट

नई दिल्‍ली। आज रविवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की एक ट्वीट में जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि उनकी तबीयत तो ठीक है लेकिन डॉक्‍टर्स के कहने पर उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है। शाह ने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्‍होंने टेस्‍ट कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्‍होंने लोगों से अनुरोध किया जो भी पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आएं हों, वे खुद को आइसोलेट करवा कर अपनी जांच कराएं।
गौरतलब है कि देश में कोविड-19 आउटब्रेक की शुरुआत से ही शाह लगातार मॉनिटरिंग में लगे थे। दिल्‍ली की स्थिति को उन्‍होंने पर्सनली मॉनिटर किया। वह गृह और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अधिकारियों संग बैठक कर कोविड-19 की ताजा स्थिति पर अपडेट लेते थे। लॉकडाउन के बाद देश में अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर गाइडलाइंस तैयार करवाने में भी शाह की अहम भूमिका रही है। गौरतलब है कि शाह एक दिन पहले ही लोकमान्‍य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्‍यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां उनके साथ मंच पर और भी लोग मौजूद थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply