Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरा मलबा, तीन की मौत, पांच घायल

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरा मलबा, तीन की मौत, पांच घायल

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। जहां पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से कई लोग दब गए। जबकि, तीन यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, पांच यात्री घायल हो गए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम को एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरे हैं। जिसकी चपेट में आने से कुछ यात्री मलबे में दबे हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे में मृतकों की पहचान किशोर अरुण पराटे(31), नागपुर महाराष्ट्र, सुनील महादेव काले(24 ) जालना महाराष्ट्र, अनुराग बिष्ट, तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

बता दें कि केदारनाथ में 16 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पल-पल भूस्खलन का खतरा रहता है। चीरबासा भूस्खलन जोन है, जहां प्रत्येक बरसात में पहाड़ी से पत्थर गिरने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां बीते वर्ष भी पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply