Sunday , September 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून: शहर की सड़कों पर स्पीडब्रेकर बने मुसीबत, आधे घंटे में सात वाहन हो गए दुर्घटनाग्रस्त

देहरादून: शहर की सड़कों पर स्पीडब्रेकर बने मुसीबत, आधे घंटे में सात वाहन हो गए दुर्घटनाग्रस्त

देहरादून। राजधानी दून में सड़कों पर इन दिनों स्पीड ब्रेकर से लेकर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का काम चल रहा है। घंटाघर पर रातों रात नए बने बिना किसी संकेत वाले स्पीड ब्रेकर पर कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। राहगीरों का आरोप है कि ब्रेकर तो बना दिए गए, लेकिन मार्ग में कोई संकेत नहीं लगाया गया। इस कारण लोगों को ब्रेकर के बारे में पता नहीं चला और वह गिरकर चोटिल होते रहे।

एक बच्चे के गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्मार्ट सिटी की जनसंपर्क अधिकारी प्रेरणा ध्यानी ने बताया कि निर्माण के साथ ही पेंट नहीं किया जा सकता, इसलिए बैरियर लगाकर रोड को बंद कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत स्पीडब्रेकर सोमवार को लगातार सात दुर्घटनाएं हो गई। जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस दौरान एक तीन साल का बच्चा भी बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया।

किसी ने इसका विडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वाहन गिरने के बाद बच्चा बहुत सहम गया। वह अपने माता-पिता को पुकारता रहा। बाइक दुघर्टनाग्रस्त होते ही बच्चा अपनी मां के हाथ से छिटक गया था और दूर जाकर गिरा था। विडियो पर लोगों ने कई प्रकार की प्रतिक्रया दी, लोगों का कहना था कि विकास के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य की भी परवाह की जाये।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …