Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / केदारनाथ में चिनूक मालवाहक हेलीकॉप्टर उतरा

केदारनाथ में चिनूक मालवाहक हेलीकॉप्टर उतरा

  • 2018 में क्रैश हुए एमआई.17 का मलबा लेकर गया दिल्ली

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ। आज शनिवार को सुबह नौ बजे केदारनाथ में बने हेलीपैड पर वायु सेना का मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक उतरा। जिस दौरान वहां पर प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
चिनूक 2018 में केदारनाथ में क्रैश हुए एमआई 17 के मलबे को लेने के लिए आया थ। यहां से यह मलबा दिल्ली ले जाया जा रहा है।
बता दें कि चिनूक हेलीकॉप्टर से ही केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए भारी मशीनों को भी धाम में पहुंचाया जाएगा। चिनूक हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्यों के लिए डंपर, जेसीबी, पोकलैंड, व अन्य भारी मशीनें केदारनाथ लेजाई जाएंगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply