Friday , April 24 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / अखिलेश यादव को लग सकता है बड़ा झटका, सपा का ये मुस्लिम चेहरा थामेगा BSP का दामन!

अखिलेश यादव को लग सकता है बड़ा झटका, सपा का ये मुस्लिम चेहरा थामेगा BSP का दामन!

यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के दिग्गज नेता अंबिका चौधरी के पार्टी छोड़ने बाद कई सपाईयों ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। अब ऐसे में खबरें आ रही हैं कि सपा की मुस्लिम विधायक शादाब फातिमा बहुत जल्द बीएसपी ज्वॉइन कर सकती हैं।
पार्टी में बड़े मुस्लिम चेहरों में शामिल शादाब फातिमा जहूराबाद विधानसभा से विधायक हैं और सूत्रों की मानें, तो इससे बसपा को मुस्लिम मतदाताओं में पैठ बनाने में मदद मिलेगी।
आपको बता दें कि शादाब फातिमा समाजवादी पार्टी की जुझारु महिला विधायकों में से एक हैं। वो एक अखिलेश कैबिनेट में मंत्रई भी रह चुकी हैं। अखिलेश यादव ने उन्हें हाल ही में मंत्री पद से हटा दिया था। फातिमा को मंत्री पद से हटाए जाने को लेकर मुलायम सिंह यादव बहुत नाराज हुए थे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply