Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / खेल / एशिया कप 2022 : भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, जापान को हराया

एशिया कप 2022 : भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, जापान को हराया

नई दिल्ली। आज बुधवार को भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराते हुए एशिया कप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हालांकि इससे पहले कल 31 मई को साउथ कोरिया से ड्रॉ खेलकर भारत खिताबी दौड़ से बाहर हो गया था।
इस हार के बाद तीसरे और चौथे स्थान के मैच में जापान के खिलाफ भारत के युवा खिलाड़ियों ने पूरी जान लगा दी और नतीजा 1-0 से अपने पक्ष में किया। भारत के लिए यह गोल राजकुमार पाल ने किया  इससे पहले भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर 4 चरण का आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच 4-4 से ड्रॉ पर खत्म हुआ था। एशिया कप का फाइनल कोरिया और मलयेशिया के बीच खेला जाएगा।

लीग मुकाबलों के लिए भारत को जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पूल-ए में जगह मिली थी। वहीं मलयेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश को पूल-बी में। हालांकि इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरी थी। नियमित कप्तान मनप्रीत सिंह समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया था। टीम की कप्तानी बीरेंद्र लाकड़ा ने संभाली और पूर्व कप्तान सरदार सिंह कोच की भूमिका में थे। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply