Monday , February 16 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / 11 की उम्र से भाजपा नेता का बेटा मेरे साथ बनाता है संबंध , प्रेग्नेंट होने शादी से कर रहा है इनकार

11 की उम्र से भाजपा नेता का बेटा मेरे साथ बनाता है संबंध , प्रेग्नेंट होने शादी से कर रहा है इनकार

यह मामला जिले के रघुनाथ नगर थाने के जौराही गांव का है। यहां भाजपा नेता के बेटे ने गांव की एक नाबालिग का ढ़ाई साल तक दैहिक शोषण किया है। किशोरी आठ माह की गर्भवती है। जब लड़के ने शादी से इनकार कर दिया, तब लड़की ने परिजनों को यह सब बताया है।

नाबालिग लड़की को उसके परिजन मंगलवार को थाने लेकर आए और भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन ले तो लिया है, लेकिन अभीतक एफआइआर दर्ज नहीं की है। पुलिस के रवैये के खिलाफ स्थानीय कांग्रेसियों ने थाने का घेराव किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग अभी आठवीं की छात्रा है। उसका शोषण पिछले दो-ढ़ाई साल से हो रहा था। गर्भ ठहरने पर जब किशोरी ने लड़के पर शादी का दबाव बनाया तो पहले उसने हां कही, फिर बाद में इनकार कर गया। इसके बाद लड़की ने अपने परिजनों को सबकुछ बताया था।

पुलिस ने आवेदन लेने के बाद से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी भी सरेआम घूम रहा है। दूसरी ओर कुछ सामाजिक संगठनों और कांग्रेस ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। इस संबंध में रघुनाथपुर थाना के टीआई ने कहा है कि कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दिला कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस पर ज्यादा कुछ कहने से बच रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply