Tuesday , April 23 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / भाजपा ने चार राज्यों के उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम किए जारी, जानिये किस-किस को मिला मौका

भाजपा ने चार राज्यों के उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम किए जारी, जानिये किस-किस को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। वहीं, सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

बता दें, भाजपा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बता दें, हाल ही में लोकसभा चुनाव के साथ ही सिक्किम विधानसभा के लिए चुनावों की घोषणा की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक सिक्किम में एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे। सिक्किम में 18 मार्च को नोटिफिकेश होगा। 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

वहीं भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सभी बागियों को टिकट दिए हैं। धर्मशाला विधानसभा सीट से सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंद्र कुमार भुट्टों को प्रत्याशी बनाया गया है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply