Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पांच नाम, किसका होगा भाग्य उदय

पांच नाम, किसका होगा भाग्य उदय

देहरादून। भाजपा ने राज्यसभा के चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल गोयल और दर्जाधारी नरेश बंसल के नाम हाईकमान को भेजे हैं। इनमें किसी लॉटरी लगेगी ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा। बहरहाल भाजपा प्रांतीय अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार और महामंत्री राजेंद्र भंडारी व कुलदीप कुमार से इस मामले में चर्चा की। इन नेताओं से फोन पर राय ली गई। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद राजबब्बर की सीट 25 नवंबर को खाली हो रही है। 27 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply